फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी किसानों को दिया मालिकाना हक : हुड्डा

Mon, 23 Sep 2013 05:39 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा है कि चंडीगढ़ हमारा था और हमारा ही रहेगा। हरियाणा सरकार ने पंजाबी किसानों के हितों की रक्षा करते हुए विधानसभा में प्रस्ताव पास कर दिया है। इससे काश्तकार किसानों को मालिकाना हक देकर बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने यह बात पंजाब महिला कांग्रेस प्रधान डॉ. मालती थापर के निवास पर पत्रकारों से विशेष भेंट में कही। हुड्डा डरोली भाई में कैप्टन रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार में आए थे।
विज्ञापन

इस मौके पर हुड्डा ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चंडीगढ़ पहले जिला अंबाला का हिस्सा था और अब केंद्र शासित प्रदेश है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा का हिस्सा है और रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने नया चंडीगढ़ बनाने का जो फैसला लिया है, उससे स्पष्ट है कि पंजाब चंडीगढ़ पर अधिकार नहीं करेगा। पंजाब सरकार कई सरकारी कार्यालय चंडीगढ़ से तबदील करके पहले ही मोहाली ले गई है।
उन्होंने कहा कि पानी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है और उनको न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दरियाई पानी पर हरियाणा का हक मिलना चाहिए और वह अपना हक नहीं छोडे़ंगे। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा प्रति व्यक्ति आमदन मामले में सारे राज्यों से आगे है। हरियाणा के विकास में हिस्सा पाने के लिये निवेशकों को हर तरह की सहूलियतें दी जा रही हैं। उद्योग नीति के अनुसार विशेष सहूलियतें दी जा रही हैं। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि भाजपा ने नरेंद्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना भाजपा का अंदरूनी मामला है। इससे कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि भविष्य में भी यूपीए की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें