फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने जहरीली पदार्थ निगलकर जान दी

Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। थाना बाघापुराना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिये मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कस्बा धर्मकोट निवासी शेर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी रविंदर कौर की शादी नौ माह पहले गांव घोलिंया कलां निवासी बलजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे मायके से और दहेज लाने की मांग करता था। शेर सिंह का कहना है कि बेटी ने जब मायके से रुपये लाने से मना किया तो उसके पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया। प्रतिदिन की प्रताड़ना से तंग होकर रविंदर कौर ने 24 अगस्त की रात जहरीली वस्तु निगल ली। इससे उसकी बेटी की तबीयत खराब होने लगी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी बेटी की मौत हो गई। शेर सिंह के अनुसार उसके दामाद बलजीत सिंह ने फोन पर बताया कि रविंदर कौर की तबीयत खराब हो गई है। जब तक वह अपने रिश्तेदारों समेत बेटी की ससुराल घर पहुंचा तब तक रविंदर कौर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतका के पिता शेर सिंह की शिकायत पर बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें