फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में अकाली नेता के पिता का कत्ल

Mon, 26 Aug 2013 05:35 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (लुधियाना)। शनिवार देर रात खन्ना के नंद सिंह एवेन्यू में रहने वाले गुरदेव सिंह (66) को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। गुरदेव सिंह खन्ना के अकाली नेता हरजीत सिंह भाटिया के पिता थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का दौरा किया और छानबीन शुरू कर दी। एसएसपी सुशील कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर टीम को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

मृतक के बेटे हरजीत सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसके ताया के बेटे की पिता के साथ ढाबे में हिस्से को लेकर कहासुनी चल रही थी। हरजीत के पिता इस पर राजी नहीं थे। हरजीत ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे उसके सौतेले भाई का हाथ हो सकता है। हरजीत के अनुसार उनका संयुक्त परिवार है। देर रात जब पिता जी घर वापस नहीं आए तो सुबह ढाबे पर जाकर देखा तो उनका शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसएसपी ने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें