फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में की थी सुमित की हत्या, छह आरोपी पकड़े

Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पुलिस ने नवंबर 2011 को युवक सुमित कुमार के कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस हत्या में छह आरोपियों क ो गिरफ्तार कर लिया है। सात की तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह गिल ने कहा कि बाकी आरोपियों को भी शीघ्र काबू कर लिया जाएगा। इस हत्या में एक आरोपी अमित कुमार हाल ही में उद्योगपति हरमिंदर पाल के बेटे मनीष के अपहरण में भी शामिल था।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि मृतक सुमित की एक आरोपी विकास तलवार के साथ रंजिश थी। उसी रंजिश के चलते विकास ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मिल कर सुमित की गला दबा कर हत्या की और इसके बाद उसका शव दोराहा स्थित नहर में फेंक दिया। कमिश्नर का कहना है कि यह हत्या गैंगवार का नतीजा थी। इस वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय निसावर, राजवंत सिंह, गुरमीत सिंह, सुनीत, साहिल सेठी एवं अमित कुमार शामिल हैं। फरार आरोपियों में विकास तलवार, मुनीष तलवार, सोनू कुमार, बिक्रमजीत, सोनू, अमरीक सिंह एवं प्रिंस शामिल हैं। इसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। नवंबर 2011 में हुई इस वारदात की पुलिस रिकार्ड में शिकायत दर्ज नहीं है। इस पर कमिश्नर ने कहा कि जांच की जा रही है। इस अवसर पर एडीसीपी भूपिंदर सिंह, सतबीर सिंह अटवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें