फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों को माता-पिता के लौटने का इंतजार

Sat, 06 Jul 2013 05:32 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला। बरनाला से 09 जून को केदारनाथ धाम गए बरनाला के तीन दंपति जोड़ों के बच्चे और उनका परिवार बड़ी बेसब्री से अब भी उनकी राह देख रहा है। बच्चों को उम्मीद है कि उनके माता-पिता एक दिन जरूर लौटेंगे। मोबाइल की घंटी बजते ही उन्हें लगता है कि शायद कोई उनके लापता माता-पिता के संबंध में जानकारी दे दे, लेकिन हाथ लगती है केवल मायूसी। वे फिर निराश होकर अपने माता-पिता के इंतजार में बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

किसुक जिंदल, हनी गर्ग व नरेंद्र गोयल ने बताया कि उनके माता-पिता राजेश जिंदल व वंदना जिंदल, मुकेश कुमार गर्ग व नीना गर्ग और पवन गर्ग व उसकी पत्नी 9 जून को इनोवा गाड़ी किराए पर लेकर केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद 16 जून को सुबह केदारनाथ धाम मंदिर से मोबाइल पर संपर्क होने के बाद उनके मातापिता ने बताया था कि उन्होंने दर्शन कर लिए हैं और वह अब वापस लौट रहे हैं। इसके बाद उनकी कोई खबर नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जब भी कोई फोन आता है तो वे उसी नंबर पर दोबारा वापस फोन करते है कि शायद उनके माता-पिता का कोई सुराग लगा हो। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने अपनी गाड़ी गोरी कुंड में खड़ी की थी। ड्राइवर गोरा सिंह तो गाड़ी सहित वापस आ गया है लेकिन उनके परिजनों को अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें