फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में अकाली दल के दो गुटों में फायरिंग, चार जख्मी

Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। पंचायती चुनावों को लेकर बुधवार रात अकाली दल के दो गुटों के बीच खूनी टकराव हो गया। इससे अकाली दल उत्तरी अमेरिका के महासचिव सहित चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने एनआरआई समेत तीन को गंभीर हालत के चलते लुधियाना और एक को फरीदकोट रेफर कर दिया। थाना बंधनी कलां पुलिस ने दोनो गुटों के चार दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विधानसभा हलका निहाल सिंह वाला में पड़ते गांव रनियां में साबका शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य हरिंदर सिंह रनियां की पत्नी और मौजूदा एसजीपीसी सदस्य नरिंदर कौर सरपंच का चुनाव लड़ रही है। उनके मुकाबले में अजीतपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। गांव रनियां से सरपंच का चुनाव लड़ रहे दोनों उम्मीदवार अकाली दल से संबंधित हैं। बुधवार रात करीब दस बजे दोनों उम्मीदवारों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के हक में प्रचार कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक गुट के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से अकाली दल उत्तरी अमेरिका के महासचिव और हरिंदर सिंह के भाई एनआरआई दविंदर सिंह रनियां के अलावा सुरजीत सिंह, मंगलजीत सिंह और दूसरे गुट का मंगत सिंह घायल हो गया। सभी घायलों को दविंर सिंह की पजेरो गाड़ी से मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में अकालसर रोड के पास गाड़ी बेकाबू होेकर पलट गई। घायलों को दूसरी गाड़ी से सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां से दविंदर सिंह समेत तीन घायलों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भेज दिया गया। जबकि दूसरे गुट के मंगत सिंह को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थाना बंधनी कलां के एसएचओ दर्शन सिंह ने बताया कि करीब चार दर्जन लोगो के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दविंदर सिंह के बयान पर अजीत पाल सिंह, हरजीत सिंह, सर्बजीत सिंह, जसकरण सिंह, सन्नी गिल, रणबीर सिंह, इकबाल सिंह, दलजीत सिंह के अलावा चार-पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जबकि मंगत सिंह के बयान पर हरिंदर सिंह रनियां, दविंन्दर सिहं रनियां, सुरजीत सिंह, बूटा सिंह और गुरदीप सिंह के अलावा 15-20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विधानसभा हल्का निहाल सिंह वाला में सरपंच पद के लिए महिला उम्मीदवार नरिंदर कौर धर्मकोट हलका विधायक जत्थेदार तोता सिंह गुट से है। जबकि अजीतपाल सिंह हलका निहाल सिंह वाला से विधायक राजविंदर कौर गुट से माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें