फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत विभाग ने लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल

Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। सेहत विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उनको जांच के लिए लैब में भेजा। लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मानसून सीजन में फैलने वाली बीमारियों के मद्देनजर सेहत विभाग की टीमों ने चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. सुभाष बत्ता का कहना है कि खाद्य पदार्थों की जांच के लिए बाकायदा जिला सेहत अफसर डा. अविनाश कुमार की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने भारत नगर चौक, भाई रंधीर सिंह नगर, हैबोवाल, वृंदावन रोड एवं फिरोजपुर रोड से विभिन्न दुकानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के 12 सैंपल लिए। इनमें आम पापड़, चना, बेसन, बिस्कुट, चमचम, गुलाब जामुन, खोया की बर्फी एवं लड्डू के अलावा कोल्ड ड्रिंक एवं जूस शामिल रहे। इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सेहत विभाग की टीम में फूड सेफ्टी अफसर मनोज खोसला, हरप्रीत कौर समेत कई अधिकारी शामिल थे। सिविल सर्जन का कहना है कि पूरे मानसून सीजन के दौरान यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास साफ सफाई का खास ध्यान रखें। इसके अलावा शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए निगम के साथ मिलकर 18 टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें