फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने की बहन एवं ताई की हत्या

Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। मोहल्ला फतेहगंज में 22 मई की रात को हुई मां-बेटी की हत्या और चार लाख की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। डबल मर्डर का हथियारा कोई और नहीं, बल्कि लड़की का चचेरा भाई ही है। पुलिस ने आरोपी रिशू ग्रोवर (27 ) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी निलांबरी जगदले का कहना है कि रिशू को शेयर बाजार में काफी नुकसान हुआ था। उसने बाजार से रुपये उधार ले रखे थे। उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। रिशू का मृतक उषा ग्रोवर और हिना ग्रोवर के घर में आना-जाना था। आरोपी को अपनी चचेरी बहन से प्रेम था। मार्च में हिना का रिश्ता हुआ था और नवंबर में उसकी शादी होनी थी। इस पर भी वह खार खाए बैठा था। घटना वाली रात को आरोपी अपनी ताई के घर गया और कुछ देर तक उनसे बातें की। इसके बाद पहली मंजिल पर उसने चचेरी बहन हिना का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया।
उसके चिल्लाने की आवाज बाहर न जाए इसके लिए उसने हिना का मुंह जोर से दबाया। बाद में वह नीचे आ गया और ताई का क त्ल कर दिया। पुलिस और रिश्तेदारों को भटकाने के लिए उसने मृतक हिना की अंगुली पकड़ कर दीवार पर बाब लिख दिया। क्योंकि बाबू सेनेटरी वाला कुछ साल पहले उनके घर आता था और वह हिना को परेशान करता था। इस संबंध में उसके खिलाफ हिना के परिजनों ने थाने में शिकायत भी की थी। उसने मकान की ऊपरी मंजिल का जंगला खुद ही खोल दिया। ताकि लगे कि हत्यारा कत्ल करने के बाद जंगला खोल कर भागा।
विज्ञापन

एडीसीपी का कहना है कि इस केस को सुलझाने के लिए रिश्तेदारों एवं मोहल्ले के लोगों से लंबी पूछताछ की। इसके बाद शक रिशू पर गया। पूछताछ में रिशू पुलिस टीम को तसल्ली बख्श जवाब नहीं दे पाया। घटना के वक्त रिशू अपने घर से गायब था। उसने हत्या के लिए चाकू का इस्तेमाल किया था। हथियार एवं रुपयों की रिकवरी करना बाकी है। उन्होंने कहा कि इस केस में और खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें