मुक्तसर। अक्तूबर 2012 में गांव माना के गुरुद्वारा साहिब के लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट कर खुद को बब्बर खालसा का आतंकी बताकर लोगों में दहशत पैदा करने वाला व्यक्ति आखिर शनिवार को थाना लंबी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के लिए सिरदर्दी बन गया यह व्यक्ति एक कत्ल केस में सजायाफ्ता भी है और छुट्टी पर आने के बाद दोबारा जेल न जाने के कारण भगौड़ा करार चल रहा था।
अक्तूबर 2012 की शाम को एक व्यक्ति ने गांव माना के गुरुद्वारा साहिब के स्पीकर से अचानक अनाउंसमेंट करते हुए कहा था कि कि वह बब्बर खालसा से संबंध रखने वाला बिंदर सिंह खालसा है। इस गांव के 15 लोगों ने उसकी जिंदगी बर्बाद की है, इसलिए वह उन्हें जान से खत्म कर देगा। इस अनाउंसमेंट के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया था और ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। आखिर शनिवार को देर शाम वह गांव बादल में लंबी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी पहचान गांव हरीनो (फरीदकोट) के बिंदर सिंह खालसा पुत्र मुंशा सिंह के रूप में हुई। एसएसपी सुरजीत सिंह ने इसके पकड़े जाने की पुष्टि की है।