फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत पर स्कूल सेे नाम कटवाया

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। छेड़छाड़ की शिकायत करने पर नाराज लड़का लड़की के स्कूल में उसका भाई बनकर चला गया। इस पर स्कूल प्रबंधकों नेे लड़की का नाम स्कूल से काट दिया। पीड़ित लड़की ने वीरवार को एसपीएच दिलबाग सिंह पन्नू को शिकायत देकर न्याय की मांग की है। पन्नू ने सीआईए स्टाफ को मामले की जांच आरोप के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

वीरवार को एसएसपी कार्यालय परिसर में अपनी मां और बहन के साथ एसपीएच को मिलने आई लड़की ने बताया कि वह तीन बहनें हैं। उसके पिता लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करते हैं। उनके पास उनकी नानी रहती हैं। उसने बताया कि कुछ समय से उनके गांव का ही सोहन सिंह उसका पीछा करता था जिस पर उन्होंने एसएसपी को शिकायत की थी लेकिन लड़के ने उस समय थाना सदर में गणमान्य लोगों के सामने माफी मांग ली थी। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले मोगा के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में दाखिला लिया था। लेकिन लड़का उसका पीछा करता हुआ उसका भाई बनकर स्कूल में चला गया। सच्चाई सामने आने पर स्कूल प्रबंधकों ने उसका नाम स्कूल से हटा दिया।
दूसरी ओर स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि अभी दसवीं कक्षा का परिणाम नहीं आने के कारण आरजी तौर पर ही दाखिले हुए हैं। ऐसेे में किसी को स्कूल से हटाने का सवाल नहीं। वहीं एसपीएच दिलबाग सिंह पन्नू का कहना है कि लड़कियों को परेशान करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा को नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें