फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या

Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। कोछड़ मार्केट इलाके में घरेलू विवाद में एक 70 साल के बुजुर्ग ने वीरवार दोपहर बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान बिल्ला राम के तौर पर हुई है। दंपत्ति में रोजाना झगड़ा रहता था। मृतका 68 वर्षीय शांति अपने घर के नजदीक ही एक कांप्लेक्स में सफाई इत्यादि का काम करती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पास ही रहने वाली अपनी बेटी ललिता को फोन पर बताया कि उसने शांति को मार दिया है। उसने अपने पोते राहुल को भी इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद जब परिजन घर पर पहुंचे तो मृतका का शव रसोई में पड़ा था और आरोपी मौके से फरार हो चुका था। परिजनों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शांति की मौत गला दबाने से हुई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी का पत्नी से लगभग रोज ही झगड़ा होता था। इस संबंध में पुलिस गहन तफ्तीश कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें