फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमा पीएयू कर्मचारियों का संघर्ष

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। मांगों को लेकर चल रहा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी इंप्लाइज यूनियन का संघर्ष 36वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और यूनिवर्सिटी अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर मांगे न मानी गई तो एक जनवरी 2013 से संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के उप प्रधान बलदेव सिंह वालिया और लखविंद सिंह संधू ने पैशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव सिंह और जरनल सेक्रेटरी सतपाल गुप्ता ने मांग की कि कर्मचारियों का एरियर जल्दी रिलीज किया जाएगा। वीरवार को ं जयपाल सिंह, अमरजीत सिंह, सतीश कुमार, रमेश कुमार और यूनियन के पूर्व जरनल सेक्रेटरी आसा सिंह दिनभर धरने पर बैठे। प्रधान परमजीत सिंह, जरनल सेक्रेटरी गुलजार सिंह पंधेर ने कहा कि अगर सरकार ने अपना वादा पूरा न किया तो संघर्ष को तीखा किया जाएगा। धरने में मनमोहन सिंह, जरनैल सिंह, लाल बहादुर यादव, प्रवीण गर्ग, नरिंदर सिंह सेखों, जयपाल सिंह, कुलदीप सिंह, हरमिंदर सिंह, प्रकाश सिंह सैणी, हरदेव सिंह घलौटी, मोहन लाल और जसविंदर घोलिया शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें