फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में चढ़ते वक्त होमगार्ड जवान कुचला

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मलोट (मुक्तसर)। शनिवार दोपहर बाद मलोट स्थित कैरो रोड वाले मोड़ पर बस में चढ़ते वक्त समय गिर जाने से होमगार्ड जवान पिछले टायरों तले आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह वीआईपी ड्यूटी से लौट रहा था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के शनिवार को अपने गृहक्षेत्र में होने के चलते फाजिल्का निवासी यह जवान वीआईपी ड्यूटी पर आया हुआ था। फाजिल्का के गांधी नगर निवासी होमगार्ड जवान पवन कुमार पुत्र जय चंद मलोट में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की वीआईपी ड्यूटी पर आया हुआ था। वापस लौटते समय कैरो रोड पर बने मोड़ पर अस्थाई बस स्टैंड से ज्यों ही वह बस में चढ़ने लगा तो बस चल पड़ी। हड़बड़ाहट में वह नीचे गिर गया और बस उसके ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने 108 एंबुलेंस तथा स्थानीय एंबुलेंस को फोन किया। मगर करीब आधा घंटा तक शव वहीं पड़ा रहा और एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में सहारा एंबुलेंस तथा कुछ समाजसेवियों ने शव को अस्पताल पहुंचाया। थाना सिटी पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें