मानसा। पंजाब सरकार द्वारा तीसरा विश्व कबड्डी कप 1 दिसंबर से विभिन्न जिलों में करवाया जा रहा है। इस बार भी कुछ मैच मानसा में होंगे। डीसी अमित ढाका ने इस संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मानसा में 11 दिसंबर को विश्व कबड्डी कप के मैच करवाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को उनकी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ करने की हिदायत की। इस मौके एडीसी अमित ढाका, डीडीपीओ हरविंदर सरा, जिला खेल अफसर दर्शन सिंह भुल्लर और सुनील कुमार हाजिर थे।