फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित समाज ने सरकार को दी चेतावनी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। डा. अंबेडकर भवन का निर्माण कार्य शुरू करने में हो रही देरी से नाराज डा. बीआर अंबेडकर संघर्ष कमेटी ने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि बाबा साहिब के प्री निर्वाण दिवस 6 दिसंबर तक डा. अंबेदकर भवन का निर्माण शुरू न हुआ तो बाबा साहिब के अनुयायी आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह जानकारी संघर्ष कमेटी के संयोजक रमनजीत लाली ने शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में कमेटी की बैठक के बाद दी।
विज्ञापन

लाली ने कहा कि राज्य सरकार पिछले डेढ़ साल से भवन का निर्माण शुरू करने में टालमटोल करके दलित समाज एवं पिछड़े वर्ग के मार्गदर्शक डा. बीआर अंबेडकर जी का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल के संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने जालंधर बाईपास के पास में एक एकड़ जमीन में भवन का निर्माण शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपये भी जारी करने का ऐलान किया था और पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया ने भवन का नींव पत्थर रख कर 9 महीने के अंदर निर्माण पूरा करने का वादा भी किया था। लेकिन नींव पत्थर रखने के एक साल बीतने पर भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। जिसके चलते बाबा साहिब के अनुयायियों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि डा. बीआर अंबेडकर संघर्ष कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में बाबा साहिब के अनुयायी जालंधर बाईपास के पास प्रस्तावित अंबेडकर भवन वाली जगह पर 6 दिसम्बर को बाबा साहिब का प्री निर्वाण दिवस मनाएंगे और अंबेदकर भवन का निर्माण शुरू करवाने के लिए अगली रणनीति की रुपरेखा भी तैयार करेंगे। इस अवसर पर पार्षद हंसराज, पार्षद अशोक कुमार, महिन्द्र सिंह ढंडारी, ज्ञान सिंह बाली, पूर्व पार्षद सोहन लाल शूद्र, प्रिं. बलदेव सिंह, लाभ सिंह भट्टी, कुनाल सोफ्त, बलदेव सिंह देबू, बलबीर सिंह राजगढ़, जसविन्द्र सिंह और देसराज चौहान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें