फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत डाक्टरों पर होगी कार्रवाई : नवजोत

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (लुधियाना)। दिल्ली पब्लिक स्कूल खन्ना के दूसरे वार्षिक समारोह में पहुंचीं मुख्य संसदीय सचिव डा. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि गलत और विभाग की आंखों में धूल झोंकने वाले सरकारी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की है कि ऐसे डाक्टरों पर नजर रखना विभाग का ही नहीं, बल्कि हर एक पंजाबी का फ र्ज है। एक सरकारी डाक्टर का वेतन डेढ़ लाख के करीब है। उसके बावजूद डाक्टर ऐसी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह डाक्टरों के खिलाफ नहीं, बल्कि उन दो-तीन फीसदी डाक्टरों की वजह से ईमानदार डाक्टरों क ो भी लोग उसी की नजर से देखते हैं। स्टिंग आपरेशन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि स्टिंग आपरेशन नहीं रोके जाएंगे। उनके पास जो भी शिकायत आएगी, उसके आधार पर स्टिंग आपरेशन होगा, स्टिंग आपरेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मदन मोहन मित्तल से जारी विवाद पर डा. सिद्धू ने कहा कि मेरा मंत्री से कोई मतभेद नहीं है। सरकार द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को तनदेही से निभा रही हूं। डा. नवजोत ने कहा कि अपने अधिकार क्षेत्र में रहकर हर काम करती हूं। सिद्धू आगे बोली कि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना पंजाब सरकार का मुख्य मकसद है।
विज्ञापन

खन्ना के ट्रामा सेंटर में डाक्टरों की नियुक्ति न होने और जरूरी उपकरण न आने पर सिद्धू ने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से बातचीत होगी और ट्रामा सेंटर में जल्द से जल्द काम शुरू करवाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें