फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। देर रात थाना हैबोवाल के इलाके में विवाद के चलते गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव बल्लोके निवासी गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। इस संबंध में पुलिस ने पिता-पुत्र कुलजीत एवं कमलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच अधिकारी स्वर्ण सिंह के अनुसार आरोपियों तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरमीत पेशे से ड्राइवर था। कुछ माह पहले उसका चुहड़पुर निवासी कमलजीत के साथ झगड़ा हुआ था, लेकिन दोस्तों ने बैठकर दोनों में समझौता करा दिया था। लेकिन रंजिश के जारी रही, शुक्रवार देर रात पिता पुत्र ने चुहड़पुर में फोन करके गुरमीत सिंह को बुला लिया। जब गुरमीत की कमलजीत से बात चल रही थी तो गुरमीत का भाई जतिंदर भी उसके पास ही खड़ा था। जतिंदर ने फोन के बारे में पूछा तो गुरमीत ने कहा कि वह अभी वापस आ रहा है। इसके बाद गुरमीत चुहड़पुर चला गया, लेकिन जतिंदर भी उसका पीछा करने लगा। वहां पहुंचते ही कमलजीत ने गुरमीत को गोली मार दी। कुछ पल बाद भाई जतिंदर भी मौके पर पहुंचा उसने गुरमीत को खून से लतपत देखा और उसे तुरंत उठाकर डीएमसी अस्पताल में ले गया। डीएमसी में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें