फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराभा को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाएंगे ः बादल

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि गदर लहर के महान हीरो और छोटी उम्र में फांसी क ा फंदा चूमने वाले शहीद करतार सिंह सराभा को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के पास मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बादल शुक्रवार को शहीद करतार सिंह सराभा को उनकी 97वीं बरसी पर श्रद्धांजलि भेंट करने के उपरांत उनके पुश्तैनी गांव सराभा में आयोजित समागम में बोल रहे थे। करतार सिंह सराभा ने शहीद भगत सिंह, शहीद उधम सिंह और लाला लाजपत राय जैसे देश के महान शहीदों की तरह आजादी के लिए शानदार कुर्बानी दी, लेकिन दुख की बात है कि आज तक शहीद सराभा को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शहीद घोषित नहीं किया। देश की आबादी में पंजाबियों का हिस्सा दो फीसदी है, लेकिन आजादी के संघर्ष में अस्सी फीसदी से अधिक कुर्बानियां पंजाबियों ने दी। आजादी के संघर्ष में कुर्बानियां देने वाले योद्धाओं की याद में जालंधर के नजदीक करतारपुर में 25 एकड़ जमीन पर यादगार बनाई जा रही है।
बादल ने हलका विधायक मनप्रीत सिंह अयाली द्वारा गांव सराभा की गलियां, नालियां बनवाने के लिए ग्रांट देने, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्लस टू मेडिकल शिक्षा आरंभ करने, सराभा रायकोट, सराभा मुल्लांपुर रूट पर बसों की संख्या में इजाफा करने, स्टेडियम में बने बास्केटबाल ग्राउंड को पक्का करने इत्यादि मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में बादल ने कहा कि दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज के समक्ष दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं शिअद कार्यकर्ताओं के बीच हुए झगड़े में कांग्रेस का रोल बताते हुए बादल ने कहा कि कांग्रेस सिखों के धार्मिक मामलों में दखल दे रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 31 दिसंबर से पहले दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। बादल ने आरोप लगाया कि सरना गुट से योजनाबद्ध तरीके से शिअद सदस्यों पर हमला किया है। बादल ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान का सीधे चुनाव सीधे कराने के यत्न किए जा रहे हैं, जबकि एसजीपीसी या किसी भी संवैधानिक संस्था में सीधे चुनाव कराने का प्रावधान नहीं है। इस अवसर पर विस के स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, लोक निर्माण मंत्री शरण जीत सिंह ढिल्लों, महेश इंद्र सिंह गरेवाल, दर्शन सिंह शिवालिक, जगजीत सिंंह तलवंडी, बाबा जगरूप सिंह, होशियार सिंह गरेवाल, बलजिंदर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें