फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की कीमत 2450 करने की मांग : लखोवाल

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। भारतीय किसान यूनियन की मीटिंग प्रधान अजमेर सिंह लखोवाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें डा. स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के मुताबिक गेंहू की कीमत 2450 रुपये प्रति क्विंटल ऐलान करने की मांग की। मीटिंग में फैसला लिया गया कि इसके प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

लखोवाल ने कहा कृषि लागतों और कीमत कमीशन की हिदायत पर विचार करके सरकार 2012-13 के लिए गेहूं की सहायक कीमत न बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक पंजाब के किसानों को सूखा राहत पैकेट नहीं दिया गया। दक्षिणी राज्यों को यह पैकेट दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि विभिन्नता को सरकार किसानों के ऊपर जबरदस्ती न थोपे, बल्कि गेहूं और धान को बदल कर बुआई की जाने वाली फसलों की कीमतों का सहीं मूल्य दिया जाए। इस बार धान की फसल के समय सरकारी ऐजेंसी ने किसानों को काफी परेशान किया है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि वह नरमे की फसल की खरीद में तेजी लाए। गन्ने की कीमत 400 रुपये और नरमे की कीमत 6000 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की। उपरोक्त की मांग को पूर्ति के लिए फैसला लिया गया कि किसानों को जागरुक कर प्रचार मुहिम तेेज की जाएगी। इस मौके पर पूर्ण सिंह शाहकोट, शरणजीत सिंह मेहलों, शमसेर सिंह, गुरजंट सिंह, अवतार सिंह मेहलों, हरमीत सिंह कादिया, मास्टर अजमेर सिंह, मेघ राज, गुरदेव सिंह, हरबिंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें