लुधियाना। जीजीएन पब्लिक स्कूल में चल रही 26वीं एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ, जिसमें एचएसएन हाउस ने ओवरआल ट्राफी हासिल की। इस मौके पर मेयर हरचरण सिंह गोहवड़िया मुख्य मेहमान थे।
तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल सतप्रीत कौर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर जीकेईसी के उप प्रधान डा. एसपी सिंह जरनल सेक्रेटरी गुरशरन सिंह, दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ में नवशरण सिंह पहले, हर्षित दूसरे और करमजीत सिंह तीसरे स्थान पर पहुंचे। 200 मीटर दौड़ में असावरी ने पहला, कमल ने दूसरा, पल्लवी ने तीसरा स्थान लिया। प्रतियोगिता में नवतेज सिंह और सुमनप्रीत को बेस्ट एथलीट चुना गया। डिवीजन दो में प्रनीत सिंह सेखो और कोमलप्रीत बनी रहीं। डिवीजन सी में बलजिंदर सिंह और जसमीत कौर को वेस्ट एथलीट घोषित किया गया।