फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिस अफसरों की बैठक ली

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। जिला मुक्तसर के नव नियुक्त एसएसपी सुरजीत सिंह ने शनिवार को दफ्तर में क ार्यभार संभालने के उपरांत जिले के गजटेड पुलिस अधिकारियों, थाना मुखियों और दफ्तरी स्टाफ के साथ बैठक की, जिसमें एसएसपी सुरजीत सिंह ने पुलिस कर्मचारियों को खास निर्देश देते हुए कहा कि हर फरियादी को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर आम नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। उन्होंने कहा कि यह जिला मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल क ा गृह जिला होने के कारण यहां अकसर वीआईपी और राजनीतिक हस्तियों का आना-जाना लगा रहता है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पुलिस प्रशासन की होती है। उन्होंने प्रेस के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचाते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कभी भी अपनी समस्या संबंधी उनसे मुलाकात कर सकता है। फरियादी फोन के जरिए भी उन्हें अपनी मुश्किलें बता सकता है। वह हमेशा लोगों की सेवा में हाजिर हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सुरजीत सिंह पदभार संभालने से पूर्व शनिवार को स्थानीय गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान एसएसपी सुरजीत सिंह ने गुरु घर में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने पहले गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब में माथा टेका। उसके उपरांत श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए और कड़ाह प्रसाद की देग करवाई। गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब की प्रबंधकीय कमेटी की तरफ से मैनेजर करन सिंह और हजूरी रागी भाई महिंदर सिंह बीए ने उन्हें सिरोपा और श्री दरबार साहिब की तस्वीर भेंटकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ एसपी (एच) नरिंदरपाल सिंह सिद्धू, डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल, थाना सिटी प्रभारी परमजीत सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज हरिंदर सिंह भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि इससे पहले सुरजीत सिंह बतौर जिला पुलिस प्रमुख बरनाला में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें