फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारी केंद्र पर बरसे

Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
Ludhiana
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। भारत संचार निगम लिमिटेड इंप्लाइज यूनियन (बीएसएनएलईयू) का चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन यहां रवेरा रिसोर्ट में शुरू हुआ। इसकी शुरुआत बीएसएनएलईयू के प्रधान वीएएन नंबूद्री और जरनल सेक्रेटरी पी अभिमन्यु ने ध्वजारोहण के साथ की।
विज्ञापन

सम्मेलन में रिसेप्शन कमेटी के चेयरमैन प्रो. एचएस सिद्धू ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है और श्रमिक वर्ग पर अधिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए पब्लिक सेक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए सभी को एकजुट होकर शासक वर्ग के हमले का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
सीटू के प्रधान एके पदमनावन ने कहा कि बीएसएनएल को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। यूपीए सरकार ने रिटेल में एफडीआई लागू करने, पेट्रोल पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी पर बोझ बढ़ा दिया है। ट्रेड यूनियन की एकता के चलते सरकार को कई बार अपने फैसलों से पलटना पड़ा है। एनएफपीई के जरनल सेक्रेटरी एम कृष्णन ने कहा कि सरकार अपनी नीतियों के चलते श्रमिक वर्ग पर हमला कर रही है, जबकि उनके फायदे के लिए सरकार के पास कुछ नहीं है।
विज्ञापन

जरनल सेक्रेटरी पी अभिमन्यु ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष करना जरूरी है। दूरसंचार मंत्री अपने प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार की नीतियों के खिलाफ श्रमिक वर्ग को लड़ाई शुरू करनी पडे़गी। ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल की सेवाओं को सफल बनाने में उन्होंने एडीसी की बहाली की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें