वर्करों में जोश भरने संगरूर पहुंचे सुखबीर बादल
पंजाब के अन्य उम्मीदवारों का आज करेंगे एलान
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिअद लोक सभा हलका बठिंडा सहित बाकी रहते सभी हलकों के प्रत्याशियों का एलान 23 अप्रैल को करेगा। बादल सोमवार को स्थानीय सनराइज पैलेस में संगरूर शहर के 27 वार्डों के वर्करों से बैठक करने आए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने दावा करते कहा कि शिअद-भाजपा राज्य की सभी तेरह सीटों पर शानदार जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चैलेंज करते कहा कि वहबताएं कि पिछले दो साल में उन्होंने पंजाब के लिए क्या किया है। पंजाब के लोगों को जो सुविधाएं अकाली दल ने दी थी, वह कैप्टन सरकार ने छीन लीं। इसके अलावा पंजाब के लोगोंसे जो वादे करके कैप्टन सरकार सत्ता में आई थी, उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं कियागया, जिससे पंजाब की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। इसके बाद पार्टी वर्करोंसे बैठक दौरान उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा के पास अच्छे सुलझे हुए वर्कर हैं और परमिंदर सिंह ढींडसा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को तालमेल बनाकर काम करने की जरूरत है। संगरूर से उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का वजूद खत्म हो जाएगा, क्योंकि यह पार्टी केवल विरोधी की राजनीति करती आई है। विधानसभा में आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा सकी, फिर इसके आगू लोकसभा में क्या मुद्दा उठाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान, प्रकाश चंद गर्ग, गगनजीत सिंह बरनाला, जिलाध्यक्ष इकबाल सिंह झुंदा, रविंदर सिंह चीमा, विनरजीत सिंह गोल्डी, इकबालजीत सिंह पूनिया, रिपुदमन सिंह ढिल्लों सहित अन्य मौजूद थे।
फोटो:22एसजीआरपी02:संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुएसुखबीर सिंह बादल।