फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऩका लगाकर दोधियों को समझा रहे किसानों के साथ पुलिस ने की धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई पर किसान का सिर फोड़ने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव जोधपुर रोमाणा के पास शनिवार को लगाए गए नाके पर बबाल हो गया। पुलिस से धक्कामुक्की के दौरान किसान आत्मा सिंह के सिर पर चोट लग गई । पुलिस ने मौके से चार किसानों को हिरासत में ले लिया और थाना सदर में बंद कर दिया। इस पर थाना सदर के आगे धरना देने पहुंचे किसानों के आगे झुकते पुलिस ने हिरासत में लिए चारों किसान आत्मा सिंह, हरबंस सिंह, बलदेव सिंह संदोहा, बलवंत सिंह को छोड दिया ।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन सिदूपुर के नेता जगजीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि किसानों गांव जोधपुर रोमाणा के पास नाका लगाकर दोधियों को समझा रहे थे। इसी दौरान एक दोधी ने दूध को सड़क पर गिरा दिया । इस पर बल्लूआणा पुलिस चौकी प्रभारी कौर सिंह ने किसानों के साथ धक्का मुक्की की और किसान आत्मा सिंह के सिर पर लाठी मार दी। इससे उसका सिर फूट गया। उन्होंनें आरोप लगाया इसके बाद पुलिस किसान आत्मा सिंह समेत अन्य किसानों के साथ थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। किसान नेता काका सिंह ने कहा कि एएसआई कौर सिंह के खिलाफ पुलिस के बडे़ अधिकारियों ने कोई कार्रवाई न की तो किसान दस जून के बाद बडे़ स्तर पर संघर्ष करेंगे। बल्लूआणा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई कौर सिंह का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे है। वह तो जोधपुर गए ही नहीं और चौकी बल्लूआणा में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें