फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर और धूरी में गुंडागर्दी, जबरदस्ती दुकानों में घुसकर फैंकवाया दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर, धूरी में दुकानों में घुसकर फेंका दूध
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा, यह हड़ताल या गुंडागर्दी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। किसान संगठनों की ओर से दस जून तक शहरों में दूध व सब्जियों की सप्लाई बंद करके हड़ताल कर रखी है। हड़ताल की आड़ में कुछ शरारती लोग गुंडागर्दी पर उतारू हो गए है। संगरूर में पांच छह नौजवानों ने एक गाड़ी रोककर दूध, दही व अन्य दुग्ध पदार्थों को सड़क पर फेंक दियाष वहीं धूरी में कुछ नौजवानों ने मिठाई की दुकान में जबरदस्ती घुसकर दूध सड़क पर बहा दिया।
धूरी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के मालिक दशरथ सिंह के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब आठ बजे उनकी दुकान पर कई बाइक पर सवार करीब बारह तेरह नौजवान आए और जबरदस्ती उनकी दुकान में दाखिल हो गए। युवकों ने दुकान में रखा दूध सड़क पर फेंक दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनके साथ गाल ीगलौच भी किया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं व्यापार मंडल धूरी के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने कहा कि किसान संगठनों की यह हड़ताल है अथवा गुंडागर्दी। किसानों का यह आंदोलन गुंडागर्दी का रूप अख्तियार कर चुका है। उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना सिटी धूरीके प्रभारी राजेश स्नेही ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें