फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांग्रेस करवाएगी कबड्डी कप पूरे ढंग से : राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कांग्रेस कराएगी कबड्डी कप: सोढ़ी
विज्ञापन

खेल मंत्री बोले, पखोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम को अपग्रेड करने की जरूरत
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पिछली अकाली सरकार की ओर से राज्य में वर्ल्ड कबड्डी कप कराया जाता था। इसे लेकर अकाली दल कांग्रेस सरकार को घेरता आ रहा है कि वह राज्य में कबड्डी कप नहीं करा रही। इसी का जवाब देते हुए स्पोर्ट्स व युवक भलाई मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि कांग्रेस सरकार भी पूरे ढंग और पारदर्शिता से कबड्डी कप कराएगी।
उन्होंने अकाली सरकार पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि वर्ल्ड कप प्रत्येक साल एक ही जगह पर नहीं होते। अकालियों के लिए कप सिर्फ एक सालाना इवेंट था। बोले कबड्डी हमारे विरसे से संबंधित है, हम इसे जरूर अपनी नौजवान पीढ़ी तक पहुंचाएंगे। सोढ़ी शुक्रवार शाम को माल रोड स्थित एक शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पक्खोवाल रोड़ स्थित इंडौर स्टेडियम में गेम न के बराबर कराने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इवेंट न करवाने का कारण इसे अभी ओर अपग्रेड करना है। इसके पूरा होने के बाद ही वहां पर रेगूलर इवेंट करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोढ़ी ने बताया स्कवैश कोर्ट पर बनाई जाने वाली शूटिंग रेंज पर काम हो रहा है। शहर में हॉस्टल, गुरु नानक स्टेडियम को अपग्रेड करने पर भी नई पॉलिसी लाई जा रही हैं। उनके मुताबिक सरकार अभी खेलों से संबंधित प्रत्येक क्षेत्र व प्रत्येक जिले के लिए कार्य कर रही है। उनके मुताबिक जून तक नई पॉलिसी लाकर उस पर काम होगा। मंत्री ने कहा कि योग्य खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से रोजगार जरूर दिया जाएगा, जिससे खिलाड़ी अच्छा खेलने के लिए प्रेरित हों। नौजवानों को नशों से दूर रखने का सबसे बेहतरीन जरिया खेल हैं। इस पर वह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें