फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला संगरूर के अलग-अलग हिस्सों में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज माफी की सूची में अधिकारियों ने बरती लापरवाही
विज्ञापन

संगरूर के अलग-अलग हिस्सों में किसानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिले के विभिन्न हिस्सों में भाकियू उग्राहां के नेतृत्व में किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार व प्रशासन पर आरोप लगाया कि कर्ज माफी की गांवों में लगाई जा रही सूची में लापरवाही बरती गई है। बड़े स्तर पर किसानों को इसके लाभ के दायरे से बाहर कर दिया गया है।
संगरूर में भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां की ओर से किए गए प्रदर्शन का नेतृत्व करते ब्लॉक संगरूर के अध्यक्ष गोबिंदर सिंह मंगवाल के कहा कि गांवों में जो कर्ज माफी की लिस्ट लगाई जा रही हैं इसमें सरकार और प्रशासन की लापरवाही रही है। इसपर सियासत की गई है। कर्ज माफी की योजना के अधीन लाभ लेने वाले किसान 30 प्रतिशत हैं जबकि 70 प्रतिशत किसानों को इसका लाभ देने के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है। इसे जत्थेबंदी सहन नहीं करेगी। इसका डटकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह लहरागागा में एसडीएम कार्यालय के समक्ष भाकियू नेता धर्मेंद्र पिशौर के नेतृत्व में किसानों ने धरना लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार ने चुनाव के समय किसानों का सारा कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन अब सरकार अपने वादे को निभाने से भाग रही है। कर्ज माफी के मामले में सरकार किसानों से मजाक कर रही है जिसे जत्थेबंदी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। गांव काकड़ा में किसान नेता हरविंदर सिंह की अगुवाई में किसानों ने कोआप्रेटिव सोसाइटी के समक्ष रोष प्रदर्शन करके कैप्टन सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया।
-----------------
फोटो:03एसजीआरपी01:संगरूर में राज्यसरकार के खिलाफरोष प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें