पंजाब के पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं : ढींढसा
कहा, सूबे में पहले ही पानी के हालात चिंताजनक
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
पूर्व वित्त मंत्री एवं हलका लहरा से विधायक परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि सूबे के पास किसी को देने के लिए एक बूंद पानी भी अतिरिक्त नहीं है। यदि इस मामले में कोई भी फैसला पंजाब के खिलाफ होगा तो अकाली दल उसे स्वीकार नहीं करेगा।
लहरागागा की जीपीएफ धर्मशाला में वर्करों से बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ढींढसा ने कहा कि पंजाब में पहले ही पानी के हालात चिंताजनक हैं। यदि दूसरे राज्य को पानी देने का फैसला हुआ तो पंजाब में किसान खुदकुशियों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।
पंजाब के मसलों पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से प्रधानमंत्री से मुलाकात पर टिप्पणी करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में दोहरे मापदंड अपना रही है। जब अकाली दल प्रधानमंत्री से सूबे के हित में कर्ज माफी की बात करती थी तो कांग्रेस इसका विरोध करती थी।
राज्य में गैंगस्टरों की बढ़ रही गतिविधियों पर चिंता जाहिर करते ढींढसा ने कहा कि जिस तरह सोशल मीडिया के जरिये गत दिवस गैंगस्टरों को उभारा गया है, वह गंभीर मामला है। इस दौरान ढींढसा ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में आलोचना कर सरकार से यात्रियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने की मांग की।
फोटो भी है।