फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी सरकार पंजाब में 1.2 लाख नौकरियों के पद जल्द भरेगी : कैप्टन अमरिंदर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी ने जुमलों के सहारे लोगों का मूर्ख बनाया: अमरिंदर सिंह
विज्ञापन

वड़िंग की चुनावी रैली मेें बोले सीएम-सरकार 1.2 लाख नौकरियों के पद जल्द भरेगी
राजा वडि़ंग बोले-बहिबल कलां गोलीकांड के मामले में अकाली दल के अध्यक्ष जनरल डायर
अमर उजाला ब्यूरो
सरदूलगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को सरदूलगढ़ में हलका बठिंडा के कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के पक्ष में सभा को संबोधित करते कहा कि पंजाब में 1.2 लाख नौकरियों के पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने पिछली अकाली-भाजपा सरकारी फंडों की दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार ने अपने 10 वर्षीय कार्यकाल में सिर्फ 40 हजार नौजवानों को नौकरियां दीं, जबकि कांग्रेस सरकार ने 2 साल ही में 8 लाख नौकरियां दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही पंजाब व देश की तरक्की को यकीनी बना सकती है। पंजाब का बारदाना हरियाणा को भेजने पर हरसिमरत कौर व अकालियों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग किसानों की परवाह नहीं करते, लेकिन उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश से बारदाने का इंतजाम किया है, ताकि किसानों को कोई मुश्किल न आए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जुमलों के सहारे लोगों का मूर्ख बनाया और फौज की जीत का सेहरा अपने सिर बांधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह वादा किया है कि पार्टी के सत्ता में आते ही देश भर के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
बहिबल कलां गोली कांड के मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उस समय के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की इजाजत के बिना गोली नहीं चल सकती थी। अकाली दल ने अपने सियासी हितों के लिए इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया और इस पर पर्दा डाला। उन्होंने कहा कि इस कांड की मुकम्मल जांच करके आरोपियों को सजा दी जाएगी। हलका बठिंडा के कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने बहिबल कलां गोली कांड के मामले में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को जनरल डायर करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की धर्म निरपेक्ष विचारधारा को कभी भी बर्बाद नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद शांतमय संगत पर गोली चलाने का आदेश देने वाला सुखबीर सिंह बादल दूसरा जरनल डायर साबित हुआ है, क्योंकि उस समय सुखबीर पंजाब के उपमुख्य मंत्री के अलावा गृह मंत्री भी थे। उन्होंने कहा कि बादल परिवार इस पर आरोपी पुलिस वालों का बचाने के लिए जुल्म पर पर्दा डालते रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो अकाली दल को वोट डालेगा वह पवित्र ग्रंथ की बेअदबी में भागीदार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके हलका बठिंडा के कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अर्मिता वडिंग, कांग्रेस समिति के महासचिव हरीश चौधरी, पूर्व विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर, बिक्रमजीत सिंह मोफर, कांग्रेस के जिला प्रधान डा. मनोज बाला, पूर्व विधायक मंगत राय बंसल, गुरप्रीत कौर गागोवाल, रणजीत कौर भट्टी, जीवन दास बावा, गुरशरन सिंह माखा, जगतार सिंह गुरप्रीत मान, बेअंत सिंह धालीवाल उपस्थित थे।


फोटो : 08 एमएएन 1 जेपीजी
कैप्शन : सरदूलगढ़ में रैली के मंच पर उपस्थित मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें