फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे राहगीर को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे राहगीर को कुचला, मौत
विज्ञापन

किसी काम के लिए घर से निकला था मृतक रमेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घर से किसी काम के लिए मार्केट में निकले रमेश कुमार को रविवार की रात एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में रमेश के भाई कृष्ण कुमार की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बंदा बहादुर नगर के रहने वाले मृतक रमेश कुमार के भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका भाई मजदूरी करता था। रविवार की रात को वह घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान उसे किसी काम से बाहर मार्केट जाना था तो वह सामान लेने के लिए पैदल ही निकल पड़ा। जब वह नागेश होजरी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें