सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रतिभागी सम्मानित
हिमाचल की शहरी विकास मंत्री आयकर सरवीन चौधरी भी पहुंचीं
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। संकल्प ने सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए अपने प्रतिभागियों का अभिनंदन करने के लिए समारोह का आयोजित किया। स्थानीय सिविल लाइंज स्थित कुंदन विद्या मंदिर के आडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारे हिमाचल की शहरी विकास मंत्री आयकर सरवीन चौधरी, अवधूत मंडल आश्रम के स्वामी रुपिंदर जी, भैनी साहिब स्थित गुरुद्वारा के प्रमुख संत हरपाल सिंह, राइट टू सर्विस के चीफ कमिश्नर हरदीप सिंह चीमा, आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर रोहित मेहरा, संकल्प दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कन्हैया लाल, संकल्प लुधियाना के अध्यक्ष नरिंद्र मितल, महामंत्री कुलदीप जैन सुराणा, देवेंद्र गुप्ता व अन्य अतिथियों ने पंजाब के परिवार सहित पधारे डेढ़ दर्जन सिविल सेवा परीक्षा में संकल्प के सहयोग व मार्गदर्शन से सफल हुए प्रतिभागियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। वर्णनीय है कि इस वर्ष सिविल परीक्षा में सफल होने वाले 990 परीक्षार्थियों में से 651 परीक्षार्थियों ने संकल्प से मार्गदर्शन हासिल किया था। वर्ष 2017 में यह गिनती 681 थी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव सांझे किए। सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए प्रतिभागियों ने अपनी सफलता का श्रेय संकल्प के शिक्षकों की तरफ से दी गई उच्च स्तर की शिक्षा, मार्गदर्शन व संकल्प के पारिवारिक वातावरण को देते हुए कहा कि संकल्प ने बिना किसी व्यवसायिक लाभ के सिविल सेवा परीक्षा में सैकड़ों परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन कर परीक्षा पास करने में अच्छा मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर सामाजिक दायित्व निभाया है। समारोह के मुख्य अतिथि सरवीन चौधरी ने कहा कि देश की व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने के लिए राजनितिक व प्रशासनिक दो व्यवस्थाएं हैं। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहयोग शिक्षा समिति के राजू चौहान, पुनीत सूद, सुनीता गुप्ता, प्रमोद कुमार उपस्थित थे।