फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सेमिनार में 785 छात्राओं को किया जागरूक

Fri, 23 Oct 2026 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। गुरु कृपा सेवा संस्थान और विश्व जागृति मिशन द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ नारी–स्वस्थ समाज अभियान से अब तक 785 छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। अभियान के तहत जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चार जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए।
विज्ञापन

सेमिनार में छात्राओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता, सैनिटरी पैड बदलने और उनके सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी झिझक दूर कर किशोरियों को सही स्वास्थ्य जानकारी देना है। परियोजना प्रभारी दीपिका सूरी महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत हैं। उन्हें पंजाब के राज्यपाल द्वारा आयरन लेडी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थानों ने अभियान को भविष्य में जारी रखने और अधिक विद्यालयों व समुदायों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें