वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर बरसे पेंशनर
पंजाब गर्वनमेंट पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट ने बठिंडा में किया राज्यस्तरीय रोष मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। मांगों को लेकर शनिवार को पंजाब गर्वनमेंट पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट ने पुरानी तहसील कांपलेक्स में धरना दिया गया। पूरे पंजाब भर से पहुंचे पेंशनरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बठिंडा स्थित कार्यालय तक पैदल रोष मार्च निकाला।
फ्रंट के नेता महिंदर सिंह, ठाकुर सिंह, प्रेम सागर ने मांग की कि सरकार से पेंशनरों की मांगें जल्द से जल्द पूरा करने की आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मई में पेंशनरों संबंधी निर्णय लिया था, सरकार उसे लागू करें। इस के अलावा 22 माह का बकाया डीए तत्काल दिया जाए।नेताओं ने मांग की कि पेंशन पर छठे वेतन आयोग भी लागू किया जाए। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले कई वर्षों से पेंशनरों को मेडिकल क्लेम नहीं दिया। इससे पेंशनरों को अपनी जेब से खर्च करना पड़ रहा है। सरकार पेंशनरों के साथ बेइंसाफी कर रही है। धरना स्थल से पैदल रोष मार्च शुरू किया गया। एक हजार पेंशनरों ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के कार्यालय तक जाते जाते पूरे शहर में बादल व उनके साले जोजो के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर अपनी भड़ास निकाली।