फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाव-लश्कर के साथ पटाखा मार्केट चेकिंग के लिए पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों को सुरक्षा प्रबंध पूरे करने के आदेश
विज्ञापन

लाव-लश्कर के साथ पटाखा मार्केट चेकिंग के लिए पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
अवैध रूप से बनी हुई दुकानें गिराने की तैयारी में जुटा है प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दाना मंडी में लगी होलसेल पटाखा मार्केट में वीरवार की सुबह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लाव लश्कर के साथ पहुंचे। जहां पर पुलिस प्रशासन की तरफ से चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पटाखा मार्केट में लगी दुकानों के लाइसेंस चेक किए और वहां सुरक्षा प्रबंध पूरे किए। प्रशासन ने दुकानदारों के वहां पर बनाए गए छोटे गोदाम भी चेक किए। पुलिस प्रशासन की तरफ से अवैध रुप से वहां बनी दुकानें भी चेक की गई। कुछ दुकानों में पटाखे पड़े थे, लेकिन दुकानदारों की आपसी मिलीभगत से यह प्रूव नहीं हो सका कि वह पटाखा किसका है। जिन दुकानदारों ने दुकाने खोली हुई थी उन्होंने यह कहकर प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि पटाखे उनके है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से इस बार होलसेल पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के सिर्फ 13 ड्रा निकाले। पिछली बार ये दुकानें 70 से भी अधिक थीं। 13 दुकानें होने के कारण पटाखा कारोबारियों को काफी दिक्कतें हुईं। पिछली बार की तरह इस बार पटाखा मार्केट के लोगों को सिर्फ सात दिन का ही समय मिला है। दुकानदारों ने 31 तारीख को दुकानें लगाई हैं। वीरवार की सुबह जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंच गए। जहां पर अधिकारियों ने एक एक दुकानदार के कागजात चेक किए। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस भी चेक किए गए। एसीपी नार्थ लखवीर सिंह टिवाणा ने बताया कि उनके अलावा चेकिंग टीम में एसीपी बलविंदर सिंह, दो तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को सुरक्षा प्रबंध पूरे करने के आदेश जारी किए गए है ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। अवैध रूप से बनी दुकानों के बारे में एसीपी टिवाणा ने कहा कि पिछली बार 70 से अधिक दुकानें लगी थीं। इसी हिसाब से दुकानदारों ने पहले दुकानें ज्यादा बनवा ली थीं। मगर प्रशासन की तरफ से सिर्फ 13 दुकानें खोलने का आदेश दिए हैं। वहां अवैध रूप से पटाखा नहीं बिकने दिया जाएगा। अवैध बनी हुई दुकानों को भी हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें