फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खालसा ने खसखस की खेती पर की डा गांधी की हिमायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खसखस की खेती पर खालसा ने किया डा. गांधी का समर्थन
विज्ञापन

जिला कचहरी के बार रूम कोरिडोर के लिए 15 लाख की ग्रांट
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने डा. धर्मवीर गांधी द्वारा खसखस की खेती का करने का समर्थन करने पर कहा है कि डॉ. गांधी एक सुलझे और पढ़े लिखे समाजसेवी हैं। मैं उनसे सहमत हूं, लेकिन पंजाब में चल रहे नशे के खिलाफ हूं। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा डा. धर्मवीर गांधी की खसखस की खेती का समर्थन करने पर खालसा ने सिद्धू पर पलटवार करते हुए कहा कि सिद्धू तो प्रोफेशनल इंटरटेनर है। लोगों को हंसाने वाले की बात में दम नहीं है। अगर उन्होंने अफीम की खेती की हिमायत की है तो अच्छी बात है। अगर पंजाब में अफीम की खेती शुरू कर देंगे तो यह आसानी से मिलेगी, जिसे हर कोई खरीदेगा।
विज्ञापन

खालसा बुधवार को जिला कचहरी के बार रूम में पहुंचे। जहां खालसा ने बार रूम के कोरिडोर के लिए 15 लाख ग्रांट देने की घोषणा की वहीं ब्राह्मण माजरा के आंगनबाड़ी स्कूल के नए कमरे के लिए 2 लाख और ब्राह्मण माजरा की चारदीवारी के लिए 5 लाख ग्रांट देने की घोषणा की। बेअदबी मामले में जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट को खारिज करते कहा कि सेवामुक्त किसी भी जस्टिसों की रिपोर्ट की कोई अहमियत नहीं होती। ये जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जस्टिस से करानी चाहिए थी। खालसा ने बेअदबी मामले में अकाली दल के खिलाफ कोई बात नहीं कही, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: 03जीबीजीपी03: फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सांसद हरिंदर सिंह खालसा जिला बार रूम में बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें