फोन सुनते समय गाड़ी डिवाइडर से टकराई कार, महिला टीचर की मौत
एक्सयूवी चलाते समय फोन सुनना जिंदगी पर पड़ा भारी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। शनिवार को बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक्सयूवी चलाते समय मोबाइल सुनते हुए जान से हाथ धो बैठी। जैसे ही अध्यापिका का ध्यान फोन पर बात करते हुए बदला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पलटने से गाड़ी की खिड़की खुल गई और महिला गाड़ी से बाहर निकलकर डिवाइडर से जा टकराई। महिला के गिरते ही उसका सिर डिवाइडर पर लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुखप्रीत कौर के तौर पर हुई है, जो जिले के गांव भुच्चो कलां में एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी।
जानकारी देते हुए थाना कैंट प्रभारी नरिंदर शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब आठ बजे एक्सयूवी पर सवार होकर अध्यापिका सुखप्रीत कौर अपने स्कूल की तरफ जा रही थी। अचानक गाड़ी चलाते समय टीचर फोन सुनने लगी। इसी बीच गाड़ी का नियंत्रित खौ बैठी और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टीचर के सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुखप्रीत कौर की एक पांच माह की बच्ची है। थाना प्रभारी ने बताया कि अध्यापिका के पति हरमनप्रीत सिंह के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।