फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीटीई में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन, 24 फोटो जर्नलिस्ट के 48 चित्रों को प्रदर्शित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउजंड्स वर्ड्स’ का एक दिवसीय कैंपस डिस्प्ले आज पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (पीसीटीई), बद्दोवाल में किया गया। इस फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन लुधियाना के पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने किया। फोटो प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि प्रदर्शनी में दिखाए चित्रों में जीवन के हर पहलु एवं पर्यावरण के विभन्न स्वरूपों को दिखाया गया है। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे चित्रों कि खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन


इस फोटो प्रदर्शनी में विभिन्न अखबारों में कार्यरत लुधियाना के फोटो जर्नलिस्ट के कार्यों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में 24 फोटो जर्नलिस्ट के 48 चित्रों को प्रदर्शित किया गया, जो शहर और यहां के लोगों के विभिन्न भावनाओं को प्रदर्शित कर रहे थे। फोटो प्रदर्शनी में लगे चित्रों को पीसीटीई एवं गुरु नानक गल्र्स कॉलेज, गुज्जरखान कैंपस के छात्रों ने देखा व उनकी खूब सराहना की।

लुधियाना फोटो जनज्लिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह के साथ पीसीटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जनरल डॉ. केएनएस कंग एवं पीसीटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के इंटरनेशनल अफेयर्स की डीन हरप्रीत कंग ने पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल का स्वागत किया। पीसीटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जनरल डॉ. केएनएस कंग ने लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह को 11000 रुपये का एक चेक एसोसिएशन के लिए भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें