फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार को चलता करने का समय अब आ गया: सीपीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार पर बरसे वामपंथी
विज्ञापन

हैबोवाल इकाई ने भी मोदी सरकार हटाओ के नारे लगाकर किया प्रदर्शन
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं ने भी शिरकत की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सीपीआई की ओर से दिए गए बुलावे पर पार्टी की हैबोवाल इकाई ने भी मोदी सरकार हटाओ के नारे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सीपीआई वर्करों ने नारे से छोटी हैबोवाल बाजार गूंज उठा। वर्करों ने वाई ब्लाक से लेकर सब्जी मंडी तक प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के जन विरोधी टाल मटोल नीति की पोल खोली।
सीपीआई सचिव डा. अरुण मितरा ने बताया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम साधारण व्यक्ति के लिए जीना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने जो पैसा बच्चों की सेहत जैसे जरूरी कामों पर लगाना था, वह पैसे आज पढ़ाई और बीमारियों के इलाज पर खर्च हो रहा है। पढ़ाई महंगी हो गई है। मामूली से मामूली सेहत समस्याओं के लिए भी अगर अस्पताल जाया जाए तो वह तुरंत 40-50 हजार रुपये के खर्चे वाले टेस्ट लिख दिए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के शहरी सहायक सचिव गुरनाम सिद्धू ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने अपने वादे पूरे नहीं किए। साथ ही वादे के बारे पार्टी के नेता कहते हैं कि वह तो चुनावी जुमले थे। इसके लिए जुमलेबाजों को 2019 के चुनावों में सत्ता से बाहर किए जाना जरूरी है। पार्टी के जिला वित्तीय सचिव एमएस भाटिया ने लोगों को अपील की कि वह 2019 में झूठ दर झूठ बोलने वाली मोदी सरकार को चलता करें। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें