रेहड़ी फड़ी यूनियन ने निगम अधिकारियों के खिलाफ की मीटिंग
लुधियाना। रेहड़ी फड़ी यूनियन पंजाब की मीटिंग तीरथ सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई। मीटिंग में मुख्य तौर पर यूनियन के पंजाब प्रधान बाल कृष्ण पप्पी पहुंचे।
पप्पी ने कहा कि नगर निगम रेहड़ी फड़ी वालों के लिए वेंडर जोन बनाने में लेट कर रही है। निगम शहर में रेहड़ी वालों से 3000 और फड़ी वालों से 1600 रुपये वसूल कर रहा है, जो गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी लिखित तौर पर बताए कि वेंडर जोन कब तक बनाए जाएंगे और रोहड़ी फहड़ी वालों से वसूली बंद हो। पप्पी ने कहा कि निगम जबरन ने वसूली बंद न की तो यूनियन संघर्ष तेज करते हुए कानून का दरवाजा खटखटाएगी। इस मौके पर गुरिंदर कुमार, पिंटु गुप्ता, अमरीक , केवल किशन, ओम प्रकाश मौजूद रहे।