फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन तंदरुस्त पंजाब : डीसी ने मिशन को सही मायने में लागू करने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मिशन तंदरुस्त पंजाब गंभीरता से लें अफसर’
विज्ञापन

डीसी ने मिशन को सही मायने में लागू करने की हिदायत
रोजाना गतिविधियां करने और रिपोर्ट भेजने के लिए कहा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने जिले के अधिकारियों को हिदायत दी है कि मिशन तंदरुस्त पंजाब को गंभीरता से ले और सही मायने में लागू करने के लिए प्रयत्न किए जाए। मिशन की प्रगति का जायजा लेने के लिए अपने दफ्तर में बुलाई मीटिंग में सेहत, खेतीबाड़ी, ट्रांसपोर्ट, स्थानीय सरकार, शिक्षा, बागबानी, लोक निर्माण, जल सप्लाई और सेनीटेशन, सहकारिता, खेल व अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस मिशन को कामयाब करने के लिए इसके फायदे को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जरुरत है।
उन्होंने सेहत विभाग को हिदायत की है कि ऐसे संपर्क सूत्र पैदा किए जाए जो खाद पदार्थों में मिलावट संबंधी सूचना दे सकें, क्योंकि रसायनिक तौर पर तैयार किए जाने वाले फल और सब्जियां सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। इस दिशा में रोजाना चेकिंग की जाए। इसके अलावा सेहत विभाग के अधिकारी दवा की दुकानों की लगातार चेकिंग जारी रखे। उन्होंने सेहत विभाग को पानी के नमूने लेने की भी हिदायत दी। उन्होंने जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के अधिकारियों को कहा कि वह यकीनी बनाए कि हर व्यक्ति को शुद्ध पीने वाला पानी मुहैया हो। उन्होंने खेतीबाड़ी विभाग को नकली कीड़ेमार दवाएं और घटिया किस्म की खाद की बिक्री पर नजर रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों को बीस जून से पहले धान न लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। ट्रांसपोर्ट विभाग को हिदायत की गई कि वह वाहनों की तरफ छोड़ जाने वाले प्रदूषण प्रेशर हार्न आदी पर चेक रखे। जंगलात विबाग को घर घर हरियाली प्रोग्राम के तहत ज्यादा से ज्यादा घरों को पौधे मुहैया कराने के लिए कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह मिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सांझे प्रयास करें ताकि जो मिशन को जिला लुधियाना में पूरी तरह सफल किया जा सके। इस मौके पर डॉ. शेना अग्रवाल, सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट अथार्टी लवजीत कौर कलसी मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें