फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना सिटी 2 पुलिस लोगों को बेहतर सेवा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास : विधायक कोटली

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना सिटी 2 पुलिस बेहतर सेवा देने की दिशा में बड़ा प्रयास : विधायक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। खन्ना के विधायक गुरकिरत सिंह कोटली ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सूबे में अमन शांति की बहाली और कानून का राज स्थापित करने के लिए काफी प्रशंसनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खन्ना में थाना सिटी टू का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह माहल बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने खन्ना सिटी टू की रूपरेखा तैयार कर सरकार को भेजी। बाद में पंजाब सरकार ने उनकी की इस प्रपोजल को प्रवानगी दी। विधायक ने कहा कि इस थाने के अधीन जीटी रोड का दक्षिण वाला समूचा शहरी इलाका आएगा। एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सिटी टू के वार्ड नंबर 11 में बनी इमारत में इस थाने को कार्यशील करवाने के लिए विधायक कोटली का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि इलाके के हुए विस्तार के बाद थाना सिटी के काम का काफी बोझ बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि थाना सिटी टू स्थापित होने के साथ खन्ना सब डिवीजन में तीन थाने हो गए हैं। इससे लोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी माल ने बताया कि थाना सिटी 2 में 41 पुलिस कर्मचारी लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए तैनात किए गए हैं। थाना सिटी टू आधुनिक तकनीक के साथ लैस किया जाएगा। इस दौरान एडीसी खन्ना अजय सूद, एसडीएम खन्ना संदीप सिंह, एसपी हेडक्वार्टर बलविंदर सिंह, एसपी जसवीर सिंह और सीनियर कांग्रेस नेता अशोक तिवाड़ी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें