बसों के चक्के थाम किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की संयुक्त कमेटी के आह्वान पर बुधवार को रोडवेज व पनबस के मुलाजिमों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट पर चक्का जाम कर रोष जाहिर किया। इससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजाब रोडवेज इंप्लाइज यूनियन आजाद के चेयरमैन मक्खन सिंहव प्रधान सतविंदर सिंह ने कहा कि सरकार मुलाजिमों की मांगों को मानने की जगह लंबे समय से ही टालमटोल की नीति अपनाती आ रही है। सरकार व ट्रांसपोर्ट विभाग को नींद से जगाने के लिए 24 घंटे की हड़ताल की गई। मुलाजिम नेताओं ने मांगें उठाते हुए कहा कि किलोमीटर स्कीम के तहत बसें न डाली जाएं, कर्जा मुक्त होने पर पन बस को रोडवेज के बेड़े मेें शामिल किया जाए, रोडवेज में खाली पड़ी पोस्टों को भरा जाए, बस किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर के इजाफे को वापस लिया जाए। इसके अलावा भी कई और मांगे उठाईं। इस मौके पर कुलजीत सिंह सोढी, मनजीत सिंह गिल, हरबंस पंधेर, किरनदीप सिंह, बलबीर सिंह, गुरपाल सिंह गिल, कुलदीप सिंह, गुरमेल सिंह, बूटा सिंह, लखबीर सिंह, सतनाम सिंह,भगत सिंह, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।