फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगीठी जला सो गए दो मजदूर, दोनों की हुई मौत-

विज्ञापन
विज्ञापन
अंगीठी जलाकर सो गए दो मजदूर, मौत
विज्ञापन

बाकी मजदूर पहुंचे तो दोनों अंदर मृत मिले
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
जालंधर बाईपास के पास स्थित सिल्वर कुंज में एक निर्माणाधीन घर में सर्दी से बचने के लिए दो मजदूरों ने अंदर ही अंगीठी जला दी और खुद सो गए। देर रात को उसी के धुएं से दोनों का अंदर ही दम घुट गया। दोनों की दम घुटने से अंदर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह जब बाकी के मजदूर आए तो उन्हें जगाने के लिए चले गए, लेकिन वह दोनों मृत पड़े थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए है।
विज्ञापन

थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि इशात (20) और फिरोज (21) दोनों मूल रुप से उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरपुर के पास रहने वाले है। दोनों यहां मजदूरी करते थे और वहीं पर रह लेते थे, जहां निर्माणकार्य चल रहा होता था। कुछ दिन से दोनों सुल्वर कुंज के एक निर्माणाधीन कोठी में काम कर रहे थे। दोनों वहीं पर एक कमरे में सो जाते थे। देर रात को दोनों ने ठंड से बचने के लिए वहां पर अंगीठी जला दी और खुद सो गए। रात को अंदर धुआं ज्यादा हो गया और दम घुटने से दोनों की अंदर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह ठेकेदार के साथ काम करने वाले बाकी मजदूर वहां आए तो दोनों को जगाने के लिए चले गए। लेकिन अंदर धुआं ज्यादा था। मजदूरों ने सारा कमरा खोला तो अंदर दोनों मृत पड़े थे। अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें