फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर नहीं बना पुल, ग्रामीणों ने फिर दे दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर नहीं बना पुल, ग्रामीण फिर धरने पर
विज्ञापन

21 नवंबर को नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
फोकल प्वाइंट स्थित अंबेमाजरा गांव समेत 50 गांवों के लोगों ने मंगलवार को हाईवे के पास धरना दिया। ग्रामीण 6 नवंबर को भी इसी जगह पर पुलों की मांग को लेकर धरना दे चुके हैं। इसमें स्थानीय प्रशासन और नेशनल हाईवे अथारिटी को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था।
पुल का काम शुरू ना होने पर ग्रामीणों के इस संघर्ष में अब राजनीतिक दल और सामाजिक लोग भी शामिल हो गए हैं। धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरबंस लाल, पूर्व नगर काउंसिल अध्यक्ष जगमीत सिंह सहोता, शिअद हलका अमलोह इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना शामिल थे। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर तक पुल का काम शुरू करवाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, पुल की मांग को लेकर हाईवे जाम करने की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए उपमंडल मजिस्ट्रेट अमलोह जसप्रीत सिंह और डीएसपी मनप्रीत सिंह ने धरने में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके मांगपत्र को उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा दिया जाएगा। गांव अंबेमाजरा जीटी रोड पर आरजी तौर पर रास्ता निकलवाया जाएगा। धरने को जत्थेदार महिंदर सिंह ढींढसा, रणजीत सिंह भंगू सरपंच अंबेमाजरा, अमरिंदर सिंह भंगू, कुलविंदर सिंह अंबेमाजरा और पंच लखबीर सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:21जीबीजीपी01: मंडी गोबिंदगढ़ के अंबेमाजरा गांव जी.टी.रोड के पास धरनाकारियों से बातचीत करते हुए एसडीएम जसप्रीत सिंह, डीएसपी मनप्रीत सिंह व एसएचओ तलविंदर सिंह व धरने पर बैठे 50 गांवों के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें