कोहलापुरी सिटी ने 4-3 से जीता मुकाबला
तीसरी हीरो इंडियन वीमन लीग के दूसरे दिन फुटबॉल के हुए रोमांचक मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देश में पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन की मेजबानी में गुरु नानक स्टेडियम में जारी तीसरी हीरो इंडियन वीमन लीग के दूसरे दिन के मुकाबले सोमवार को खेले गुए। इसमें ग्रुप-बी में पहला मैच सुबह कोहलापुर सिटी और बरोडा अकादमी के बीच हुआ, जिसमें कोहलापुरी सिटी 4-3 से विजेता बनी। रोमांचक मुकाबले में पहला गोल बरोड़ा फुटबाल अकादमी की आयोमिदे अवावू अनिबाबा ने 28वें मिनट में किया। इसके बाद मोना ने 35वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद एफसी कोहलापुर सिटी की कशमीना ने 45वें, 62वें मिनट में दो गोल कर टीम को वापसी दिलाते हुए बराबरी पर ला दिया, जिसके बाद प्रतिक्षा ने 88वें मिनट में तीसरा गोल करके बढ़त दी, जबकि इसके जवाब में एक मिनट बाद ही बरोडा फुटबॉल अकादमी की हेता शुक्ला ने 89वें मिनट में तीसरा गोल किया और टीम को बराबरी दिलाई। वही अंतिम मिनटों में एफसी कोहलापुर सिटी की कमला देवी ने 93वें मिनट में चौथा गोल करके टीम को जिताया।
वहीं शाम को हुए मुकाबले में सेठू मधुराए एफसी ने मणिपुर पुलिस स्पोर्ट्स क्लब को 6-4 से मात दी। इसमें सेठू मधुराए की सबित्रा भंडारी के तीन गोल किए, जिसने पहले, 16वें, 34वें, 48वें, डेंगमई ग्रेस ने 67वें, 75वें मिनट में दो गोल किए। जबकि मणिपुर टीम ने काफी प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुई। इसमें नांगोम बाला देवी ने 41वें, 91वें, सलम ने 64वें मिनट में गोल दागा।
आज भिड़ेंगी ये टीम
मंगलवार को ग्रुप-ए में गोकुलम केरला एफसी और फुटबॉल क्लब अलखपुर सुबह और शाम को सेंट्रल एसएसबी वीमन फुटबॉल टीम और राइजिंग स्टूडेंट्स क्लब में शाम को गुरु नानक स्टेडियम में मैच होगा। वहीं सुबह 8 बजे हंस विमन फुटबॉल क्लब और पंजिम फुटबॉलर्स जीएचजी खालसा यूनिवर्सिटी में खेलेंगे।