फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पास ना बनाए जाने को लेकर विद्यार्थियों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस पास न बनाए जाने पर विद्यार्थियों ने लगाया जाम
विज्ञापन

सोमवार तक समस्या हल न हुई तो संघर्ष होगा तेज : विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने बस पास न बनाए जाने को लेकर डीसी दफ्तर के बाहर रोष स्वरूप धरना दिया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को जल्द समस्या का हल करने का भरोसा देकर उनका धरना समाप्त करवाया।
विज्ञापन

विद्यार्थी यादविंदर सिंह, मनजोत सिंह, रविंदर सिंह, नरिंदरजीत सिंह, गुरजोध्त सिंह और जुगराज सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी में बहुत ऐसे विद्यार्थी पढ़ते हैं जिन्हें बस पास की सख्त जरूरत है किंतु प्रशासन की ओर से उनकी समस्या को नजरंदाज किया जा रहा है। जिस के चलते मजबूरन आज धरना देना पड़ा। विद्यार्थियों का एक वफद महीने पहले डीसी को मिल चुका था लेकिन समस्या हल नहीं हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सोमवार तक का समय मांगा है। अगर उनकी समस्या का हल न हुआ तो वह संघर्ष को ओर तेज करेंगे।
विज्ञापन




कैप्शन कैप्शन:08जीबीजीपी03--- फतेहगढ़ साहिब डीसी दफ्तर के बाहर रोड जाम करके बैठे विद्यार्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें