फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल वैट ना घटाने पर फूंका पंजाब सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब : भाजपाईयों का प्रदर्शन
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। केंद्र द्वारा तेल की कीमतों में वैट घटाए जाने के बाद पंजाब सरकार द्वारा वैट न घटाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के उपाध्यक्ष अशोक मल्होत्रा, जिला महासचिव सतीश उप्पल के नेतृत्व में ये कार्यक्रम रखा गया था। इसमें सतीश उप्पल ने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार लोगों के साथ झूठे वायदे करके सत्ता में तो आई थी, लेकिन अभी तक कैप्टन सरकार ने लोगों के साथ किए वायदे पूरे नहीं किए। यदि कांग्रेस पार्टी लोक हितैषी है तो तुरंत ही पेट्रोल और डीजल के रेट कम करे। इस मौके पर एसएन शर्मा, महासचिव शशि भूषण गुप्ता, बलदेव सिंह चौरवाला, अशोक धीमान प्रधान मंडल सरहिंद, सुरेश पुरी, अशोक खुराना, मनदीप कौर, यशपाल, शिवम पुरी, कुलदीप सिंह मुल्लांपुर, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरमुख सिंह सुहागहेड़ी, मंडल अध्यक्ष रेणूं बित्थर और ज्योति सूद उपस्थित थे।



फोटो कैप्शन-08जीबीजीपी02-डीसी दफ्तर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें