फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को सिख जत्थेबंदियों की तरफ से क्लीन चिट देना गलत : गरेवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस को क्लीन चिट देना गलत : गरेवाल
विज्ञापन

बेअदबी मामले में सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान बोले
कहा, यह कांग्रेस की साजिश, सचेत होने की जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। जस्टिस रंणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट को ही दीवार पर लिखा सच मान कर सिख जत्थेबंदियों की तरफ से पंथक पार्टी अकाली दल के खिलाफ मोर्चा खोल कर कांग्रेस को क्लीन चिट देना गलत है। यह कहना है सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान और अकाली दल के सदस्य भाई गुरचरण सिंह गरेवाल का। वह जगरांव के जत्थेबंदी की राज्यस्तरीय मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस सोची समझी योजना को समझने और इस साजिश को नाकामयाब करने के लिए एकजुट होने की जरूरत है, न कि आपस में विरोध करने चाहिए। उन्होंने मौजूदा हालात पर चिंता प्रगट करते कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और सिखों पर चलाई गोली का कौम के मन में गहरा असर है। उस समय अकाली दल की सरकार होने के कारण जवाबदेही बनती है और लेना भी चाहिए है। क्योंकि सिखों के मन में अभी काफी सवाल बकाया है। इस संबंधी सिख जत्थेबंदियों ने अकाली दल के खिलाफ मोर्चा खोला है, लेकिन इस बात की हैरानी हो रही है कि इस सारे बर्ताव में दरबार साहिब सहित अनेक गुरुधामों की पवित्रता भंग करने वाली, साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सैकड़ों स्वरूप की बेअदबी और श्री अकाल तख्त साहिब को गिराने वाली कांग्रेस किस हौसले के साथ अकाली दल को कटघड़े में खड़ा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठी रिपोर्ट के आधार पर सिख कौम को गुमराह किया जा रहा है। भाई गरेवाल ने कहा कि सिखों के मन का बुलबुला वाजिब है कि वह इस बेअदबी संबंधी अपना स्पष्टीकरण मांगे। मौजूदा हालातों में दिखाई दे रहा है कि इस सारे माहौल के पीछे कांग्रेस की एक साजिश सिर्फ और सिर्फ अकालियों को बदनाम करना और गांधी परिवार को आरोपों से मुक्त करना है। इस मौके पर केवल सिंह बादल, पार्षद अजीत सिंह ठुकरा, हरमीत सिंह बजाज, सुखविंदर सिंह भसीन, प्रितपाल सिंह सहित अन्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें