रायकोट जोन ने खन्ना जोन को दी मात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर में डिस्ट्रक्ट फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डिस्ट्रक्ट एजुकेशन आफिसर स्वर्णजीत कौर व असिस्टेंट एजुकेशन आफिसर बिक्रमजीत भनोट ने की। इस दौरान टूर्नामेंट कंवीनर कुलवीर सिंह, फिजिकल विभाग के मुख्य भूपिंदर सिंह, बिक्कर सिंह, राजवंत कौर, सुखविंदर कौर, इकबाल सिंह, ठाकुरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, सुखविंदर सिंह मौजूद रहे। इस दौरान 30 टीम के तीन कैटेगरी (अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19) में मुकाबले करवाए जा रहे है। अंडर-14 कैटेगरी में रायकोट जोन ने खन्ना जोन को 2-1 से, दाखा जोन ने पीएयू जोन को 1-0 से, राड़ा साहिब जोन ने जगरांव जोन को 4-3 से हराया। साहनेवाल जोन ने समराला जोन को 1-0 से हराया। अंडर-19 कैटेगरी में खन्न जोन ने पीएयू जोन को 2-0 से, लुधियाना ने समराला जोन को 2-0 से हराया।