फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंदगढ़ में पंजाब का पहला सी.एन.जी.मदर स्टेशन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गोबिंदगढ़ में पंजाब का पहला सीएनजी मदर स्टेशन शुरू
विज्ञापन

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड चेयरमैन काहन सिंह पन्नू किया उद्घाटन
बोले- सीएनजी गैस डीजल और पेट्रोल से सस्ती एवं सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। लोहा नगरी में सूबे के पहले सीएनजी गैस मदर स्टेशन का उद्घाटन प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड चेयरमैन काहन सिंह पन्नू ने किया। पन्नू ने कहा कि जुलाई तक मोहाली में 5, लुधियाना में 3, जालंधर में 3 और अमृतसर में 4 सीएनजी के गैस स्टेशन खोले जाने हैं। सीएनजी गैस जहां औद्योगिक जरूरत को पूरा करेगी, वहीं पेट्रोल पर चलने वाले वाहनों और डीजल पर चलने वाले थ्री व्हीलरों में सीएनजी किट के माध्यम से प्रदूषण खत्म करने में सहायक सिद्ध होगी। यह गैस डीजल और पेट्रोल दोनों से सस्ती एवं सुरक्षित है।
इससे पहले काहन सिंह पन्नू ने गोबिंदगढ़ के फोकल प्वाइंट में आईआरएम एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड के सीएनजी मदर स्टेशन का बटन दबाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ से सूबे के बड़े शहरों लुधियाना, जालंधर और अमृतसर, मोहाली व आसपास के इलाकों में सीएनजी गैस की सप्लाई होगी। वहीं गोबिंदगढ़ की फर्नेसों, रोलिंग मिलों को इसी गैस की सप्लाई होगी, ताकि कोयले और ईंधन से होने वाले प्रदूषण से बचा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कंपनी का अगला लक्ष्य इस गैस को रसोई तक पहुंचाने का है। ये गैस जहां कारों, स्कूल बसों और तीन पहिया वाहनों में प्रयोग होगी, वहीं पुराने ऑटो में सीएनजी किट लगवाकर इसका प्रयोग किया जा सकता है। किट की कीमत करीब 20 हजार है। प्रदूषण बोर्ड थ्री व्हीलर पर सीएनजी किट लगवाने के लिए ऑटो चालकों को जागरूक करेगा। साथ ही किट पर सरकार की ओर से सब्सिडी दिए जाने की भी बात चल रही है। आईआरएम एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन माहेश्वर साहू ने बताया कि आगामी 6 महीनों में फतेहगढ़ साहिब में 5 और सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान एसडीएम जसप्रीत सिंह, ईओ कुलबीर सिंह बराड़ समेत कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।

सीएनजी का मूल्य 50 रुपये किलो
सीएनजी मदर स्टेशन में प्रति किलो 50 रुपये गैस का दाम है। सीएनजी को बाकी पेट्रोलिंग पदार्थों की तरह जीएसटी से बाहर रखा गया है। चेयरमैन पन्नू ने सवाल के जवाब में कहा कि सीएनजी पर जीएसटी लगने से यह और सस्ती हो सकती है। उन्होंने अपने बोर्ड की ओर से पंजाब सरकार को लिखकर भेजा है कि जीएसटी काउंसिल के पास पेट्रोलिंग पदार्थों और जीएसटी के दायरे में लाया जाए। बाकी राज्यों की ओर से भी जीएसटी काउंसिल के पास ये मुद्दा उठाया गया है कि अभी विचाराधीन है। आशा है कि अगर जीएसटी लगता है तो सीएनजी गैस हर व्यक्ति की पहुंच में होगी और उतना ही प्रदूषण घटेगा।
विज्ञापन


पंजाब को हरा भरा बनाने के लिए लगाए जा रहे पौधे
पंजाब को हरा भरा बनाने के लिए जहां जंगलात विभाग अपने स्तर पर पौधे लगा रहा है। वहीं इस मुहिम में पर्यावरण प्रेमी संत बलवीर सिंह सीचेवाल और बाबा मेवा सिंह भी पौधे लगाकर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उद्यमियों, धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरण प्रेमियों को आग्रह है कि जून-जुलाई महीने में बरसात से पहले प्रदूषण बोर्ड की ओर से शुरू होने वाली पौधरोपण मुहिम में हिस्सा लेें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। यहां गहरी चिंता का विषय है कि हम पौधे लगा तो लेते हैं किंतु पौधों की देखभाल नहीं करते।

फोटो कैप्शन: 25जीबीजीपी01: मंडी गोबिंदगढ़ में पंजाब का पहला सीएनजी मदर स्टेशन को लोकार्पण करते पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड चेयरमैन काहन सिंह पन्नू।
फोटो कैप्शन: 25जीबीजीपी01ए: फोक्ल प्वाईंट में खोला गया सीएनजी मदर स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें